बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का दिल्ली में निधन हो गया। हरद्वार दुबे 74 वर्ष के थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आगरा के रहने वाले हरद्वार दुबे की तबियत रविवार को अचानक बिगड़ी जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वह यूपी में संगठन में भी कई पदों पर रहे थे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया।
