26/11 हमलों पर मनीष तिवारी के बयान पर बीजेपी का निशाना, कहा- निठल्ली और निकम्मी थी कांग्रेस सरकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस में फिर किताबी बम फूटा है। मनीष तिवारी का कहना है कि 26/11 के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। तब की कॉन्ग्रेसी मनमोहन सरकार को घेरते हुए लेखक ने लिखा है कि एक ऐसे देश के लिए जो सैकड़ों निर्दोष लोगों के नरसंहार पर भी झिझकता नहीं है, उसके साथ संयम बरतना शक्ति का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसे कमजोरी की निशानी माना जाता है।
