ब्लिंकन-मोदी की मुलाकात, पीएम बोले- दोनों देशों के रिश्ते आगामी वर्षों में प्रगाढ़ होंगे, अमेरिकी विदेश मंत्री ने कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी, वैश्विक आर्थिक रिकवरी और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों के बीच भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी बढ़ेगी। दूसरी तरफ ब्लिंकन बोले, 'भारत और अमेरिका के रिश्तों जैसा दुनिया में और कोई महत्वपूर्ण रिश्ता नहीं है।' ब्लिंकन की पीएम मोदी, अजीत डोभाल और एस. जयशंकर से अफगानिस्तान, चीन, कोरोना महामारी और आर्थिक रिश्तों पर बात हुई।
