ट्रंप समर्थकों और विरोधियों में खूनी झड़प, 4 लोग और 2 पुलिसकर्मी घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चुनाव परिणामों को पलटने की ट्रंप की कोशिशों के समर्थन में वॉशिंगटन डीसी समेत कई शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतरे। इस दौरान ट्रंप समर्थक और विरोधियों में जमकर झड़प हुई, जिसमें चार लोग चाकू से गोद दिए गए, दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। एक दिन पहले ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने रिपब्लिकन की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया था, जिसमें जो बाइडन की जीत को पलटने की मांग की गई थी।
