कांग्रेस नेता के अवैध स्टूडियो पर चला बीएमसी का बुलडोजर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मुंबई के मड आइलैंड में बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने अवैध स्टूडियो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कते हुए इसे ध्वस्त कर दिया है। इस स्टूडियो में फिल्म रामसेतु और आदिपुरुष की शूटिंग हुई थी। मढ-मार्वे इलाके में समंदर किनारे कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख का अवैध स्टूडियो है। असलम शेख पर 1000 करोड़ के अवैध स्टूडियो बनाने का आरोप है। स्टूडियो के कुछ हिस्से फरवरी में भी तोड़े गए थे।
