देशमुख के खिलाफ याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता को बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ पूर्व कमिश्नर द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की केंद्रीय जांच ब्यूरों से जांच कराने की मांग वाली एक अधिवक्ता की याचिका पर सुनवाई की। इसमें कोर्ट ने अधिवक्ता को फटकार लगाते हुए उनकी याचिका को 'सस्ते प्रचार' का तरीका करार दिया। इतना ही नहीं, कोर्ट ने उन्हें भविष्य में इस तरह की याचिका दायर करने में सावधानी बरतने की भी सलाह दी।