ब्रिटेन में रेल हड़ताल रोकने के लिए बोरिस जॉनसन की समझौते की अपील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वेतन व नौकरी सुरक्षा को लेकर कर्मचारी संगठनों और रेल कंपनियों की अंतिम वार्ता विफल रहने पर ब्रिटेन में दशकों बाद सबसे बड़ी रेल हड़ताल जारी है। वहीं बोरिस जॉनसन ने श्रमिक संघों की वेतन मांगों पर समझौता करने की अपील की है। मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को 5 में से मात्र एक ट्रेन के चलने की उम्मीद है। सोमवार शाम से इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड में सेवाएं प्रभावित हैं।
