पीएम पद पर बने रहेंगे बोरिस जॉनसन, जीत गए अविश्वास प्रस्ताव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कुर्सी पर मंडराया खतरा टल गया है। वह अपने खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव में पास हो गए हैं। हालांकि, उन्हें यह जीत बहुत कम अंतर से मिली है। अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद मीडिया से बातचीत में बोरिस जॉनसन ने कहा है कि 'मेरा मानना है कि यह जीत बहुत अच्छी, सकारात्मक एवं निर्णायक परिणाम वाली रही है। यह हमें एकजुट रहना सिखाती है।'
