ब्रिटेन की महारानी को इस्तीफा सौंपेंगे बोरिस, लिज लेंगी पीएम पद की शपथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन आज ब्रिटेन की महारानी को इस्तीफा सौंपेंगे। वहीं दूसरी तरफ, लिज ट्रस नई सरकार बनाने के लिए आज शपथ लेंगी। महारानी के पद की शपथ दिलाने के बाद ट्रस लंदन लौटेंगी। यहां प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास 10, डाउनिंग स्ट्रीट से उनका देश के लिए पहला भाषण होगा। शाम करीब चार बजे वह अपने मंत्रिमंडल का चुनाव करेंगी। इन मंत्रियों को महारानी वर्चुअली शपथ दिलाएंगी।
