लखनऊ में शुरू होगा डीजीपी सम्मेलन, देश की सुरक्षा और चुनौतियों पर मंथन करेंगे गृहमंत्री अमित शाह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहली बार आयोजित हो रहे पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षक के 56वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन आज केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी आज शाम को लखनऊ पहुंचेंगे और रविवार तक वह इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। आज से शुरू होने वाले सम्मेलन में देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर कई तरह की चर्चाएं होंगी।
