10 दिनों तक लगातार हिचकी आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए ब्राजीलियन राष्ट्रपति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ब्राजीलियन राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो लगातार 10 दिनों तक लगातार हिचकी आने के बाद बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराए गए। डॉक्टरों के मुताबिक, आंतों में रुकावट के चलते हिचकी आ रही है। ऐसे में सर्जरी करनी पड़ सकती है। बता दें कि 2018 के राष्ट्रपति अभियान के दौरान पेट में छुरा घोंपने के बाद बोल्सनारो का ऑपरेशन करने वाले सर्जन ने उन्हें साओ पाउलो में स्थानांतरित करने का फैसला किया, जहां उन्होंने अतिरिक्त परीक्षण किए।
