5 सितंबर को होगी ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री की घोषणा, ऋषि सुनक दौड़ में आगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ब्रिटेन में सत्तारूढ़ 'कंजर्वेटिव पार्टी' के नए नेता एवं नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा 5 सितंबर को होगी। जो बोरिस जॉनसन का स्थान लेगा। '1922 कमेटी ऑफ कंजर्वेटिव बैकबेंच' के सांसदों ने चुनाव के लिए समय सारिणी और नियम निर्धारित किए। चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया आज शुरू होगी। प्रधानमंत्री पद के लिए 11 लोग दावेदारी पेश कर चुके हैं। दौड़ में भारतीय मूल के ऋषि सुनक आगे हैं।
