ई-मेल लीक मामले में आया नया मोड़, ब्रिटिश राजदूत किम डेरॉक ने दिया इस्तीफा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: The Independent
US-ब्रिटेन के बीच लीक हुए ईमेल कूटनीतिक विवाद के बीच बुधवार को ब्रिटिश राजदूत किम डेरॉक ने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने की वजह बताते हुए डेरॉक ने कहा कि मौजूदा स्थिति मेरे लिए अपनी वैसी भूमिका निभाना असंभव बना रही है जैसी मैं चाहता हूं. वहीं आज सुबह विदेश मंत्रालय को राजदूत का इस्तीफा मिला और उन्हें स्वीकार करना पड़ा.
