यूक्रेन से आए लोगों को रखने वाले परिवारों को हर महीने 35,000 रुपये देगी ब्रिटिश सरकार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
ब्रिटिश सरकार ने अपने देश में हर उस परिवार को हर महीने 350 पाउंड (लगभग 35,000) रुपये देने का ऐलान किया है, जो यूक्रेन से आ रहे शरणार्थियों के लिए अपने घर के दरवाजे खोलेगा। 'होम्स फॉर यूक्रेन' नामक इस योजना के तहत ब्रिटिश परिवारों से अपने घर का एक कमरा या खाली संपत्ति को छह महीनों के लिए यूक्रेन से आने वाले शरणार्थियों को देने की अपील की जा रही है।