सदन में बार-बार पोर्न देख रहा था ब्रिटिश सांसद, देना पड़ा इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कंजरवेटिव पार्टी के सांसद नेल पारिश ने सदन में फोन पर दो बार पोर्न देखने की बात स्वीकार कर आखिरकार इस्तीफा दिया। पारिश ने इसे पागलपन की हरकत करार दिया। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में वह बोले, मैंने अपने संसदीय क्षेत्र, परिवार को ठेस पहुंचाई है। मैंने गलती से पोर्न देखा। मेरा गुनाह ज्यादा बड़ा इसलिए है कि दूसरी बार मैंने जानबूझकर पोर्न देखा।
