इस वीडियो के चलते ब्रिटिश पीएम को मांगनी पड़ी माफी, सलाहकार को देना पड़ा इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
ब्रिटेन में बुधवार को एक वीडियो सार्वजनिक होने से हंगामा मचा और प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को माफी मांगनी पड़ी। साथ ही उनके सलाहकार को पद से इस्तीफा देना पड़ा। वीडियो में दिख रहा है कि बोरिस जॉनसन के सहयोगी अधिकारी देश में लगे लॉकडाउन व कोरोना गाइडलाइंस का मजाक उड़ा रहे हैं। विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने वीडियो सार्वजनिक होने के बाद सरकार की जमकर आलोचना की।
