ब्रिटिश पीएम ने साबरमती आश्रम में चरखा चलाया, विजिटर बुक में लिखी ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन आज दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुजरात में साबरमती आश्रम में बापू के चित्र पर माल्यार्पण करके चरखा चलाया। विजिटर बुक में उन्होंने लिखा, "इस असाधारण व्यक्ति के आश्रम में आना एक बहुत बड़ा सौभाग्य है। यह समझने के लिए कि कैसे उन्होंने सच्चाई और अहिंसा के ऐसे सरल सिद्धांतों को बेहतर बनाने के लिए दुनिया को बदलने के लिए प्रेरित किया।"
