पीएम मोदी से गर्मजोशी के साथ मिले ब्रिटिश पीएम, कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Quint
पीएम मोदी और ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन के बीच हैदराबाद हाउस में आज द्विपक्षीय वार्ता हुई। मीटिंग के बाद दोनों देशों के नेताओं ने मीडिया से बात की। इस दौरान जॉनसन ने कहा कि भारत आज दुनिया की फार्मेसी बन गया है और यहां तक कि मेरी बांह पर लगा कोरोना का टीका भी यहीं का है। इसने मुझे बेहतर कर दिया है, मैं भारत को बहुत धन्यवाद देता हूं।
