बीएस येदियुरप्पा ने दिए कर्नाटक सीएम का पद छोड़ने के संकेत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीएस येदियुरप्पा ने अपना पद छोड़ने के संकेत दिए। हाल ही में एक वायरल ऑडियो में सामने आया था कि कर्नाटक में नेतृत्व में परिवर्तन होगा। तब इस ऑडियो को फेक बताया गया था। लेकिन अब येदियुरप्पा ने 25 जुलाई को एक होटल में विधायकों को रात के खाने पर आमंत्रित किया है। जहां पद छोड़ने को लेकर संभवत: बात होगी। अभी तक विधायक दल की कोई बैठक नहीं हुई।
