BSF जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, हमलावर समेत पांच जवानों की मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पंजाब के अमृतसर में आज सुबह सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने अपने साथियों पर ही फायरिंग कर दी। उसके हमले में चार जवान मारे गए और अंत में हमलावर जवान ने भी खुद को गोली मार ली। पुलिस ने भी घटना में पांच जवानों के मारे जाने की पुष्टि की है। घटना का कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है, हालांकि जवान के काम के घंटों से नाराज होने की बात कही जा रही है।