BSP प्रत्याशी पर लाठी-डंडों से हमला, विरोधियों पर लगाया हमले का आरोप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दिल्ली के बदरपुर विधानसभा सीट से BSP के उम्मीदवार नारायण दत्त शर्मा ने अज्ञात लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया। इस हमले में बसपा प्रत्याशी नारायण दत्त को काफी चोट आई। जानकारी के मुताबिक चुनाव से जुड़ी बैठक कर वापस लौटने पर कई वाहनों से आए दर्जनभर लोगों ने उन पर हमला किया। नारायण ने किसी का नाम लिए बिना विरोधियों को हमले का जिम्मेदार ठहराया है।