एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी बसपा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune India
बहुजन समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। हाल ही में बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा कि, 'विपक्ष ने राष्ट्रपति प्रत्याशी चुनने के लिए हुई बैठक से बसपा को अलग रखा। ये उनकी सोच को दिखाता है। हम एनडीए को नहीं, एक आदिवासी के समर्थन में मतदान करेंगे। बसपा पिछलग्गू पार्टी नहीं है।'
