x

टीवी डिबेट का बहिष्कार करेगी बसपा, मायावती ने चैनलों के जातिवादी रवैये को ठहराया जिम्मेदार

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

उत्तर प्रदेश चुनाव में अपनी "ऐतिहासिक" हार के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने ऐलान किया है कि अब से उनकी पार्टी का कोई भी प्रवक्ता टीवी न्यूज चैनलों पर होने वाली बहसों में हिस्सा नहीं लेगा। अपने इस फैसले के लिए उन्होंने मीडिया चैनलों के जातिवादी एजेंडे को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि उनके इस रवैये के कारण विधानसभा चुनाव में बसपा को बहुत नुकसान हुआ।