बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू, 1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2022 से शुरू होगा और 1 फरवरी 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। संसदीय मामलों की केंद्रीय समिति ने बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी 2022 से 11 फरवरी 2022 तक और दूसरा चरण 14 मार्च 2022 से 8 अप्रैल 2022 तक बुलाने की सिफारिश की थी। सत्र आठ अप्रैल तक चलेगा। सूत्रों ने संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति के हवाले से जानकारी दी।
