आज से होगा दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज सुबह 11 बजे से सदन में उप-राज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। बजट सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है। क्योंकि विपक्षी भाजपा विधायकों ने कई मुद्दों पर केजरीवाल सरकार को घेरने की योजना बनाई है, वहीं सत्ता पक्ष की भी नगर निगम के चुनाव टाले जाने के विरोध में सदन में चर्चा कर केंद्र पर निशाना साधे जाने की योजना है।
