संसद का बजट सत्र आज से शुरू, राष्ट्रपति देंगी अभिभाषण, आर्थिक सर्वेक्षण 2023 होगा पेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Livemint
संसद का बजट सत्र आज यानी 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11 बजे भाषण के साथ सत्र की शुरुआत करेंगी। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण 2023 पेश करेंगी। यह केंद्रीय बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता है। पिछले साल आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 8-8.5% की जीडीपी वृद्धि (आर्थिक विकास दर) का अनुमान लगाया गया था।
