माइकोलाइव में बिल्डिंग पर हमला, 2 की मौत; रूस ने 144 यूक्रेनी सैनिक रिहा किए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the hindu
रूसी सेना ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर माइकोलाइव में एक बिल्डिंग पर हमले किए। हमले में 2 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हुई और 3 घायल हुए। दूसरी तरफ, यू्क्रेन के खुफिया विभाग ने बताया कि मॉस्को ने 144 यूक्रेनी सैनिक रिहा किए। बदले में यूक्रेन ने भी रूस के कुछ सैनिकों को रिहा किया है। पिछले महीने करीब 2,500 यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी सेना के आगे सरेंडर कर दिया था।