राजधानी के कल्याणपुरी में गरजा बुलडोजर, हिरासत में आम आदमी पार्टी के विधायक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। अभियान का विरोध करने पहुंचे आप के विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि लोगों के पास वैध कागजात होने के बावजूद कार्रवाई हो रही है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता खिचड़ीपुर गांव और त्रिलोकपुरी इलाके में पुलिस बल के साथ पहुंचा था। क्षेत्रीय विधायक अपने समर्थकों के साथ मौके पहुंचे थे।
