मंगोलपुरी और न्यू फ्रेडंस कॉलोनी में चल रहा बुलडोजर, आप विधायक मुकेश अहलावत को पुलिस ने हटाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pune Mirror
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम आज बुलडोजर लेकर मंगोलपुरी और न्यू फ्रेडंस कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने पहुंची तो लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। यहां बुलडोजर ने अवैध दुकानें तोड़ी। लोगों ने यहां अवैध पक्का निर्माण कर लिया था। हालांकि इस दौरान आप के मंगोलपुरी विधायक मुकेश अहलावत ने बुलडोजर रोकने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया। कार्रवाई गुरुद्वारा रोड से शुरू हुई थी।
