शाहीनबाग, ओखला, जामिया नगर, जसोला समेत अन्य इलाकों में आज से चलेगा बुलडोजर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने बुधवार को तुगलकाबाद के करणी सिंह शूटिंग रेंज में अतिक्रमण को ध्वस्त किया। वहीं, शाहीनबाग, ओखला, जामिया नगर, जसोला व अन्य इलाकों में पांच से 9 मई तक अभियान चलाएगा। ईद के बाद से उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम भी अपने इलाके में अभियान चला रहे हैं। जबकि उत्तरी दिल्ली निगम ने नरेला, रोहिणी, केशवपुरम और पहाड़गंज समेत सभी छह जोन में अभियान चलाया।
