उपचुनाव नतीजे: पश्चिम बंगाल में शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो जीते
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा और बालीगंज विधानसभा सीट से बाबुल सुप्रियो जीते। बिहार के बोचहां असेंबली सीट पर भी बीजेपी आरजेडी से पिछड़ी। महाराष्ट्र के कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री जाधव ने बीजेपी के सत्यजीत कदम को हराया। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। यहां पर 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं।
