कैबिनेट विस्तार: 43 मंत्रियों ने ली शपथ, 36 नए चेहरे, 7 का हुआ प्रमोशन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: toi
बुधवार शाम मोदी कैबिनेट का विस्तार हुआ। इस दौरान 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिनमें 36 नए चेहरे हैं। 7 को प्रमोशन दिया गया। हरदीप सिंह पुरी, किरण रिजिजू, मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम रूपाला के आलावा राजकुमार सिंह को प्रमोशन दिया गया है। बाकी 28 नेताओं को राज्य मंत्री बनाया गया। शपथ ग्रहण के दो घंटे बाद ही सभी को उनके प्रभार बांटे गए।
