x

कर्नाटक में आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम बोम्मई ने दी जानकारी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई ने जानकारी दी है कि मंत्रिमंडल विस्तार आज होगा। केंद्रीय पार्टी नेतृत्व से इसकी मंजूरी मिलने पर आज शाम को शपथ ग्रहण समारोह होगा। बोम्मई ने कहा कि बीएस येदियुरप्पा से विचार-विमर्श के बाद ही मंत्रियों का नाम तय होगा। उन्होने कहा कि पिछली टीम को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल को संतुलित रखा जाएगा। बोम्मई ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री पद को लेकर अलग-अलग राय है।