सात साल पुराने मामले में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद बरी, जानें क्या है मामला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: tv9 bharastvarsh
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को सात साल पुराने मामले में लखीमपुर की अदालत ने बरी कर दिया है। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मुकदमे में आरोप सिद्ध नहीं होने पर एडीजे तृतीय रामेंद्र कुमार ने जितिन प्रसाद को दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में असफल रहा, जिसके चलते संदेह का लाभ देते हुए अदालत ने जितिन प्रसाद को दोषमुक्त कर दिया।
