ओडिशा में कल दोपहर 12 बजे नए मंत्री लेंगे शपथ, सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ani
ओडिशा में आज कैबिनेट फेरबदल की घोषणा हुई। इसके मद्देनजर राज्य कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दिया। रविवार दोपहर 12 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। सभी मंत्रियों की जगह अब नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। हालांकि, उन चेहरों के नामों की जानकारी अब तक नहीं दी गई है। ऐसे में सीएम नवीन पटनायक के नए मंत्रियों के बारे में कल राजभवन में ही पता चल पाएगा।
