राफेल डील पर कैग ने भेजी ड्राफ्ट रिपोर्ट, रक्षा मंत्रालय को देना होगा जवाब
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी सरकार को राफेल डील पर क्लीन चिट मिलने के बाद यह मुद्दा काफी गरमा चुका है. विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार को घेर लिया है. इस बीच कैग ने 2 हफ्ते पहले रक्षा मंत्रालय को राफेल डील पर एक ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपी हैं. जिसका जवाब मंत्रालय को 4 हफ्तों के भीतर देना है. जवाब देने के बाद मोदी सरकार और कैग के बीच एक एग्जिट कॉन्फ्रेंस होगी, जहां दोनों पक्ष एक-दूजे से सवाल-जवाब करेंगे. वहीं इस रिपोर्ट को संसद में पेश नहीं किया जाएगा.
