x

आज शाम थम जाएगा यूपी में पांचवें चरण का प्रचार, 27 फरवरी को 11 जिलों की 61 सीटों पर होगा मतदान

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Tv9hindi

पांचवें चरण का प्रचार आज शाम थम जाएगा। इस चरण में अवध और पूर्वांचल के 11 जिलों अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, चित्रकूट, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी और गोंडा की 61 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस दौरान 693 उम्मीदवारों की किस्मत पर मतदाता मुहर लगाएंगे। 2017 में बीजेपी ने यहां 47 तो अपना दल ने तीन सीटें जीती। पांच सीटें बसपा, तीन सपा और एक कांग्रेस ने जीती थी।