यूपी में आज थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, बीजेपी का संकल्प पत्र होगा जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Prabhat Khabar
आज पहले चरण में चुनाव प्रचार थमेगा। मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, मथुरा और आगरा की 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होगा। दूसरी ओर बीजेपी आज संकल्प पत्र जारी करेगी। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह द्वारा जारी किया जाएगा।
