x

आज शाम थम जाएगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार, 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 सीटों पर होगी वोटिंग

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar ujala

दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा। चुनाव 14 फरवरी को होगा। दूसरे चरण में 9 जिलों सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, शाहजहांपुर व बदायूं की 55 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पाबंदियों के बीच प्रमुख दलों में प्रचार में आगे निकलने की होड़ मची है। पोलिंग पार्टियां रविवार को रवाना की जाएंगी। जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 800 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल की तैनाती होगी।