मंगलवार को थमा छठे चरण का चुनाव प्रचार, बृहस्पतिवार को 10 जिलों की 57 सीटों पर होगी वोटिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
मंगलवार को यूपी में छठे चरण का चुनाव प्रचार थम गया। अब वीरवार को 10 जिलों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। बस्ती, संतकबीर नगर, अम्बेडकरनगर, बलिया, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और महाराजगंज में मतदान होगा। चरण में ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की किस्मत का भी फैसला होगा क्योंकि वह गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। कल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पार्टियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया।
