कनाडा ने यूक्रेन को लगभग एक अरब डॉलर की वित्तीय मदद भेजी, कनाडाई पीएम ने कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने हालिया कहा कि हम लोकतंत्र की रक्षा करना जारी रखेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पुतिन को जिम्मेदार ठहराया जाए। आज कनाडा इस गैरकानूनी हमले में भूमिका निभाने वाले 10 लोगों के खिलाफ नए प्रतिबंधों का एलान करता है। इसके आगे उन्होंने कहा कि इन 10 लोगों के नाम जेल में बंद रूस के विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी की एक सूची में भी शामिल हैं।
