पंजाब में खेलमंत्री की डिनर पार्टी में पहुंचे 58 विधायक और आठ मंत्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
विरोधी खेमे के खिलाफ पार्टी हाईकमान का खुला समर्थन मिलने से उत्साहित कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके समर्थकों ने जहां राहत की सांस ली है, वहीं उनके समर्थकों की तादाद भी बढ़ने लगी है। गुरुवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने अपने आवास पर डिनर पार्टी का आयोजन किया है, जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा 58 विधायक और आठ कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।
