पंजाब कांग्रेस में मची कलह, दिल्ली पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब कांग्रेस में मची कलह के चलते जहां एक तरफ आलाकमान ने समिति गठित की। वहीं दूसरी तरफ पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली पहुंचे। समिति से मुलाकात कर लौटीं कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने भी गुरुवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पंजाब कांग्रेस में कोई अंतर्कलह नहीं है, केवल कुछ मतभेद हैं। ऐसे मतभेद उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान भी थे।
