कैप्टन अमरिंदर सिंह आज कर सकते हैं नई पार्टी की घोषणा, कांग्रेस में हलचल तेज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज कैप्टन अमरिंदर सिंह चंडीगढ़ में अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। इस दौरान कांग्रेस के कई विधायक उनके साथ दिख सकते हैं। उनके करीबी सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने संकेत दिए कि नई पार्टी के नाम में कांग्रेस का नाम शामिल होगा। तृणमूल कांग्रेस और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की ही तरह कैप्टन भी अपनी पार्टी के नाम में कांग्रेस शब्द को शामिल करेंगे।
