दिल्ली पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, सिद्धू के इस्तीफे पर बोले- वह स्थिर इंसान नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सिद्धू के इस्तीफे के बीच पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली पहुंचे। उनसे पूछा गया कि आगे आपका क्या प्लान है? इस पर अमरिंदर ने कहा- 'मैं किसी नेता से नहीं मिल रहा, घर खाली करने आया हूं।' 18 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन पहली बार दिल्ली पहुंचे। सिद्धू के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि मैंने कहा था, वह स्थिर इंसान नहीं है।
