कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, कहा- अपमानित महसूस कर रहा हूं
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
पंजाब में हाल में कांग्रेस आलाकमान की ओर से प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए गए नवजोत सिंह सिद्धू के साथ जारी राजनीतिक खींचतान के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अमरिंदर सिंह ठीक 04:30 बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बनवारी पुरोहित से मुलाकात की और फिर अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने अपने साथ पूरी मंत्रिपरिषद का भी इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा है। अब कांग्रेस को नए मुख्यमंत्री के अलावा पूरी कैबिनेट का चुनवा करना होगा।