सिद्धू की बैठक में नहीं पहुंचे कैप्टन और समर्थक, बेनतीजा साबित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने 13 नगर निगम क्षेत्रों के सभी विधायकों की बैठक पंजाब कांग्रेस भवन में बुलाई थी। लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह इस बैठक में नहीं पहुंचे। वह पटियाला नगर निगम क्षेत्र से विधायक हैं। इसके अलावा कैप्टन समर्थक मंत्रियों ने भी इसमें रुचि नहीं दिखाई। एजेंडा तय न होने की वजह से यह बैठक फ्लाप शो साबित हुई। नवजोत खुद सवा घंटा देरी से पहुंचे।
