चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, आगरा में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुआ केस
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
2 अप्रैल को जारी कांग्रेस के घोषणापत्र में देशद्रोह की धारा खत्म करने के वादे पर शनिवार को आगरा के CJM कोर्ट में वकील नरेंद्र शर्मा ने राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. वादी ने कहा कि कांग्रेस के इस वादे से देशद्रोहियों को बल मिल रहा है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए. वहीं कोर्ट में 16 अप्रैल को वादी के बयान दर्ज किए जाएंगे. वहीं राहुल को कोर्ट में तलब कर दंडित करने की मांग की है.
