पोलिंग एजेंट को पीटने पर राजाभैया सहित 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के पोलिंग एजेंट को गाड़ी में उठा ले जाने और पीटकर घायल करने के मामले में कुंडा के निवर्तमान विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। एजेंट ने राजाभैया के ईशारे पर जनतासत्ता दल लोकतांत्रिक कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। रयापुर पोलिंग बूथ पर रविवार को मतदान के दौरान ये सब हुआ था।
