बगैर अनुमति रोड शो करने पर सपा प्रत्याशी समेत 200 समर्थकों पर मुकदमा दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ipleaders
बिना अनुमति रोड शो करने पर जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार अरशद खान समेत 200 समर्थकों पर सरायख्वाजा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। 200 समर्थकों के अलावा 20 से 30 चार पहिया व दो पहिया वाहन शामिल रहा। जब उनका काफिला हरिहरपुर की तरफ से होते हुए जंगीपुर खुर्द पहुंचा तो पुलिस ने जुलूस निकालने के संबंध में तब उनसे अनुमति-पत्र मांगा और वो अनुमति-पत्र नहीं दिखा सके।
